बस्ती : दूसरी शादी के जयमाल मंच पर पहली पत्नी की एंट्री, हाई वोल्टेज ड्रामा से शादी समारोह में मचा हड़कंप

बस्ती : पैकवालिया थाना क्षेत्र के पिरैला गांव में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे की पहली पत्नी अचानक जयमाल समारोह के दौरान पहुंच गई। ढोल–नगाड़ों की गूंज के बीच जैसे ही पहली पत्नी मंच पर चढ़ी, कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा पसर गया और दूल्हे के चेहरे का रंग ही उड़ गया। देखते ही देखते मंच पर पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।

घटना बढ़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और शादी समारोह को फिलहाल रोक दिया।

यह भी पढ़े - उमाशंकर सिंह की 2017 में समाप्त हो चुकी थी विधानसभा सदस्यता, लोकायुक्त की रिपोर्ट पर राज्यपाल ने की थी कार्रवाई

9 साल के प्रेम संबंध से कोर्ट मैरेज तक पहुँची थी पहली शादी

गुजरात के अंकलेश्वर की रहने वाली रेशमा और बस्ती के विनय आनंद शर्मा अंकलेश्वर में पढ़ाई के दौरान करीब आए। दोनों के बीच करीब 9 साल तक प्रेम संबंध रहे और 30 मार्च 2022 को दोनों ने परिवार की सहमति से कोर्ट मैरेज किया। बाद में परिजनों ने धूमधाम से सामाजिक शादी भी कराई।

सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन इसी बीच विनय ने रेशमा के खाते से लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए और एक गाड़ी भी फाइनेंस पर ली। कुछ समय बाद दंपती के बीच विवाद बढ़ने लगा और मामला अदालत तक पहुँच गया। अभी तलाक की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई थी।

दूसरी शादी की तैयारी, तभी पहली पत्नी पहुंची

विनय अपने गांव बस्ती लौट आया और पिरैला गांव की एक लड़की से उसकी शादी तय कर दी गई। रविवार को विनय बारात लेकर शादी स्थल पर पहुँचा, लेकिन इसी दौरान पहली पत्नी रेशमा को इसकी जानकारी मिल गई। वह तुरंत गांव पहुंची और मंच पर चढ़कर विनय को दूसरी शादी से रोक दिया। उसने स्पष्ट कहा कि कोर्ट मैरेज अभी तक कायम है और पति दूसरी शादी नहीं कर सकता।

एएसपी श्यामाकांत ने बताया कि पहली पत्नी ने लिखित शिकायत देकर पति पर दूसरी शादी का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों पक्षों ने सहमति दी है कि कानूनी कार्रवाई पूरी होने तक शादी नहीं की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.