बस्ती: ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन

बस्ती: बीआरसी हरैया के प्रांगण में गुरुवार को बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखंड के कुल 11 न्याय पंचायत से 55 निपुण बच्चों को शासन के निर्देशानुसार पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हरैया बड़कऊ वर्मा ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। सरकार का हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जितनी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षकों की है उतनी ही नामांकन व नियमित उपस्थिति का ध्यान रखने की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है। बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाय। सभी न्याय पंचायत से पांच बच्चों के साथ कुल 11 न्यायपंचायतों के 55 निपुण बच्चों में प्रत्येक बच्चे को 250 रुपए नकद पुरस्कार देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि निश्चित रूप ये बच्चे प्रशंसा के पात्र हैं। एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह, संदीप सिंह, उमेश सिंह और सुनील बौद्ध ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और संकुल शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बाल वाटिका स्तर पर बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए ताकि प्राइमरी में पहुंचने पर उन्हें शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई न हो।

इस अवसर पर नरेन्द्र पाण्डेय, सर्वदेव सिंह, धनीश त्रिपाठी, प्रमोद त्रिपाठी, डॉ योगेश सिंह, शिव प्रकाश पांडेय, जगदंबा दूबे, हनुमान दूबे, अरुण शुक्ल, चिन्मय राय, भारती शुक्ला, महेंद्र वर्मा, वासुदेव वर्मा स्नेहलता गौतम, निरुपमा तिवारी,  हरी सिंह, अमरचंद वर्मा, वीरेंद्र, हरी जी मिश्र, अरुणेंद्र प्रताप सिंह, आनंद कुमार, विवेक कुमार, शिवकुमार, सरोज देवी, रामरक्षा, राकेश प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील, ऋषि सिंह, राजेश वर्मा, दिवाकर विक्रम सिंह, अरुण साहू, संदीप सोनी, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.