स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

बस्ती - बनकटी विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पंखोबारी की ओर से स्कूल चलो अभियान के तहत खण्ड शिक्षा अधिकारी अरूण यादव के मार्गदर्शन व प्रधानाध्यापिका नीलम यादव, प्रा.शि. संघ के ब्लाक अध्यक्ष अभय सिंह यादव, एआरपी राकेश मिश्रा ‘राही’ की अगवाई में रैली निकाली गई। एक ओर रैली में शामिल बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों का ध्यान खींच रहे थे वहीं दूसरी ओर अध्यापक अध्यापिकायें ग्रामीणों से संवाद कर उन्हे बच्चों का नामाकंन सरकारी स्कूल में कराने हेतृ प्रेरित कर रहे थे।

बीईओ अरूण यादव ने कहा प्राथमिक विद्यालय निरन्तर आधुनिक साधनो से लैस किये जा रहे हैं। सरकार की ओर से निःशुल्क किताबें, मध्यान्ह भोजन, स्कूल बैग, ड्रेस आदि देकर अभिभावकों का सहयोग भी किया जा रहा है। ब्लाक अध्यक्ष अभय सिह यादव ने कहा सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों से पीछे नही हैं। निजी स्कूलों में जहां अप्रशिक्षित अध्यापक पढ़ा रहे हैं वहीं सरकारी स्कूलों में कुशल अध्यापक सेवायें दे रहे हैं। चन्द्रशेखर वर्मा ने कहा अभिभावकों का आगे आकर सरकारी स्कूलों को बढ़ावा देना चाहिये। इससे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी और बाजारीकरण रूकेगा।
इस अवसर पर बच्चों को निःशुल्क किताबें, पानी की बोतल, बैग, कापी तथा ज्यामितीय बाक्स का वितरण किया गया। वंशराज, राधेश्याम गुप्ता, मोहम्मद इकबाल, रामचंद्र शुक्ल, सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, मंजेश राजभर, रवि प्रताप सिंह, नवीन चौधरी, मारूफ खान, परशुराम, धर्मेंद्र उपाध्याय, मनोज कुमार, दुर्गेश राव, सोनू यादव, कामरान अकमल, दीपक चौरसिया, इंद्रावती, सुनीता सिंह, रेखा पाण्डेय, विभा चौधरी तथा अभिभावक माधव, भोजूराम, दयाराम चौधरी, सुमित्रा देवी, जोगिंदर, रामदीन, दयंत, जखीरा खातून आदि का योगदान रहा।

यह भी पढ़े - Ballia Breaking: वेतन–पेंशन को लेकर सस्पेंस खत्म, वरिष्ठ कोषाधिकारी ने दी स्थिति की जानकारी

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.