Bareilly News: बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेशाम दंपति से लूटपाट...विरोध करने पर पत्नी को मारी गोली

दुनका: बरेली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां दुनका से बकैनिया जाने वाला चकमार्ग पर बदमाशों ने दंपति से लूटपाट की। वहीं विरोध करने पर पत्नी को गोली मार दी। इस दौरान पति को भी चोट आई। 

बता दें पत्नी अपनी पत्नी को बाइक से उसके मायके से लेकर आ रहा था। इस दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं महिला की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने दुनका पुलिस चौकी में जमकर हंगामा किया। लोगों ने काफी देर तक सड़क पर पड़ी महिला के शव नहीं उठने दिया। सूचना मिलने पर आधा दर्जन थानों की पुलिस, एसएसपी और एसपी नॉर्थ भी मौके पर पहुंच गए। 

यह भी पढ़े - कानपुर : फेसबुक से मिली प्रेमी की मौत की खबर, सदमे में प्रेमिका ने भी की आत्महत्या

बता दें दुनका से बकैनिया जाने वाले चक मार्ग पर बदमाशों ने जहां राजकुमार और हेमलता को घेरकर रोका, वहां से उनका घर सिर्फ तीन सौ मीटर दूर रह गया था। 

राजकुमार के मुताबिक बदमाशों ने जब उसके पास मौजूद कैश और सामान लूटने के बाद जबरदस्ती हेमलता के शरीर पर पहने जेवर उतारने शुरू किए, तभी वह बिफर गई। उसने बदमाशों से हाथापाई की तो उन्होंने एक-एक कर उसे दो गोली मार दीं। पहली गोली सिर और दूसरी सीने में लगने के बाद हेमलता गिरी तो उठ नहीं सकी।

रात 12 बजे जाम खुलवाने के बाद पुलिस अफसरों ने राजकुमार को बुलाया और पूछताछ की। राजकुमार के मुताबिक बदमाशों ने उसकी भी तमंचे की बट से पिटाई की। हेमलता से 10 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। मंगलवार को वह ससुराल से हेमलता को लेकर घर लौट रहा था। 

दुनका से बकैनिया जाने वाला चकमार्ग शॉर्टकट होने के साथ सुरक्षित भी माना जाता है, घर से तीन-चार सौ मीटर पहले बदमाशों ने उन्हें रोककर उन पर तमंचे ताने तो वह हक्काबक्का रह गया। मुश्किल से पांच मिनट के अंदर पूरी वारदात हो गई। गोली लगने के बाद हेमलता के गिरते ही नकाबपोश बदमाश भाग निकले। एसपी देहात मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पति से पूछताछ पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि घटना कैसे हुई।

पति पर शक से शुरू हुई पुलिस की छानबीन
लूटपाट और हत्या की घटना में पुलिस की छानबीन राजकुमार पर शक के साथ शुरू हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जाम खुलवाने के साथ लोगों से पूछताछ भी की। इस दौरान पुलिस ने यह कहते हुए घटना पर संदेह भी जताया कि घटना शाम सात बजे होना बताई जा रही है लेकिन उसे सूचना करीब साढ़े आठ बजे दी गई। यह भी समझ से परे है कि बदमाशों ने पत्नी की तो दो गोली मारकर हत्या कर दी लेकिन राजकुमार को खरोंच तक नहीं आई।

मौके पर पड़ा रहा शव, पति से शुरू की पूछताछ
पुलिस ने जाम तो खुलवा दिया लेकिन हेमलता का शव रात 12 बजे तक मौके पर ही पड़ा रहा। इस बीच पुलिस अफसरों ने हेमलता के पति राजकुमार को भी बुला लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। काफी देर बाद पुलिस ने हेमलता का शव मौके से उठवाया। अफसरों ने बताया कि देर रात करीब चार टीम बनाई गई हैं जिन्होंने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें देनी शुरू कर दी हैं।

 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.