- Hindi News
- उत्तराखंड
- हल्द्वानी
- Uttrakhand: हल्द्वानी बस अड्डे पर युवक की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Uttrakhand: हल्द्वानी बस अड्डे पर युवक की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम
हल्द्वानी : शहर के बस अड्डे पर गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बस का इंतजार कर रहे एक युवक की अचानक मौत हो गई। युवक को सीट पर बैठे-बैठे बेसुध होते देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वीरेंद्र से आखिरी बार बातचीत हुई थी, जिसमें उसने खुद के हल्द्वानी पहुंचने की बात कही थी। इसके करीब एक घंटे बाद परिवार को फेसबुक के माध्यम से उसकी मौत की सूचना मिली, जिससे घर में कोहराम मच गया।
इधर, सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पूछताछ में रोडवेज कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र बुधवार रात से ही बस अड्डे परिसर में घूमता दिखाई दे रहा था।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल विजय कुमार मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
