अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी, यूएई के साथ कई अहम समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

अबू धाबी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान स्वयं उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी और यूएई के राष्ट्रपति की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों (एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ। इनमें रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से जुड़ा समझौता भी शामिल है।

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई द्वारा किए गए विशेष स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार यूएई वायुसेना के विमानों ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया, वह भारत की जनता के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने हाल ही में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति यूएई द्वारा जताई गई संवेदनाओं के लिए भी धन्यवाद दिया।

मध्य-पूर्व की मौजूदा परिस्थितियों पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यूएई को निशाना बनाना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। कठिन परिस्थितियों में यूएई नेतृत्व द्वारा दिखाए गए संयम और साहस की उन्होंने सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति का असर पूरे विश्व पर पड़ रहा है। भारत हमेशा विवादों के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति को प्राथमिकता देता आया है। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को मुक्त, सुरक्षित और खुला बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन अनिवार्य है।

पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत हर परिस्थिति में यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बहाल करने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यूएई के राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि वे ऊर्जा, निवेश, आपूर्ति श्रृंखला और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत-यूएई संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर उत्साहित हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.