Barabanki News: प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बना खतरा, एसआई बाल-बाल बचे

बाराबंकी: शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की धड़ल्ले से बिक्री जारी है, जिससे नागरिकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। शुक्रवार को इस खतरनाक मांझे का शिकार खुद पुलिस महकमे के एक उपनिरीक्षक हो गए। गनीमत रही कि बाइक की रफ्तार धीमी थी और सतर्कता के चलते वह गंभीर चोट से बच गए।

गले में फंसा मांझा, बाल-बाल बचे एसआई

शुक्रवार शाम सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तक एक शोभायात्रा निकाली गई थी, जिसमें यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। शोभायात्रा समाप्त होने के बाद उपनिरीक्षक सुमित वर्मा अपने साथी के साथ बाइक से थाने लौट रहे थे।

यह भी पढ़े - Barabanki News: ओवरटेक के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक; युवक की मौत

भयारा मोड़ के पास अचानक उनके गले में चाइनीज मांझा लिपट गया। संयोग से बाइक की गति धीमी थी, जिससे एसआई ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए मांझे को तोड़ दिया और किसी बड़ी चोट से बच गए।

घटना के बाद पतंगबाज मौके से फरार

यह घटना होते ही पतंग उड़ाने वाले युवक चरखी और पतंग छोड़कर वहां से भाग निकले। एसआई सुमित वर्मा ने कहा कि आज तो वे बच गए, लेकिन यह जानलेवा मांझा कभी भी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकता है। उन्होंने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

चाइनीज मांझे के कारण कई हादसे पहले भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इसे रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। स्थानीय नागरिक इस घातक मांझे की बिक्री पर तुरंत रोक लगाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता के चलते लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना...
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
UP News : छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले का खुलासा, पुलिस डॉग ‘मैरी’ ने आरोपी तक पहुंचाई टीम
Ballia News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया संपन्न, चयन के अगले चरण की तैयारी शुरू
Adani Mundra Airport : मुंद्रा एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली नियमित उड़ान सेवा, मुंबई-गोवा समेत 8 शहरों से बढ़ी कनेक्टिविटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.