Jalaun News : सरकारी जमीन से कब्जा हटाने पहुंची महिला लेखपाल से अभद्रता, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

जालौन। जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची एक महिला लेखपाल के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। घटना के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लेखपाल थाना रामपुरा पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील माधौगढ़ में तैनात लेखपाल सीमा निषाद 8 जून को ग्राम लिटावली में शासकीय भूमि की जांच के लिए पहुंची थीं। जांच के दौरान खाद के गड्ढों के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। आरोप है कि जब लेखपाल ने कब्जाधारक चंद्रपाल सिंह को भूमि खाली करने के निर्देश दिए तो वह भड़क गया।

बताया गया कि चंद्रपाल सिंह ने अपने पुत्र जयवीर सिंह के साथ मिलकर लेखपाल के हाथ से तहसीलदार के आदेशयुक्त प्रार्थना पत्र छीन लिया और उसे फाड़ दिया। आरोप है कि दोनों ने लेखपाल के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी भी दी।

लेखपाल द्वारा दी गई तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की और उनके पति पर हमला करने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में लेखपालों का प्रतिनिधिमंडल थाना रामपुरा पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर के आधार पर चंद्रपाल सिंह और जयवीर सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Azamgarh News : पैतृक संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की ली जान, आजमगढ़ में सनसनी Azamgarh News : पैतृक संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की ली जान, आजमगढ़ में सनसनी
आजमगढ़। जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति को लेकर दो सगे भाइयों के बीच चल रहा विवाद मंगलवार...
कौशांबी में आरक्षी भर्ती परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत, परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले टूटा सपना
Jalaun News : सरकारी जमीन से कब्जा हटाने पहुंची महिला लेखपाल से अभद्रता, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज
Varanasi News: काशी में मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले पर सियासत तेज, कारोबारियों ने जताई चिंता
Barabanki News : बाराबंकी में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.