Barabanki News: ई-लॉटरी के जरिए शराब की दुकानों का आवंटन, 37 करोड़ का राजस्व मिला

बाराबंकी। राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में गुरुवार को आबकारी विभाग द्वारा शराब की दुकानों का आवंटन किया गया। ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से हुए इस आवंटन के दौरान डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी दिनेश कुमार सिंह की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।

18 गुना अधिक आए आवेदन, महकमे को मिली बड़ी आमदनी

शराब के कारोबार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस वर्ष आवेदनों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 18 गुना अधिक रही। ई-लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कुल 7,200 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें

देशी शराब के लिए : 4,340 आवेदन

कंपोजिट शॉप के लिए : 2,789 आवेदन

मॉडल शॉप के लिए : 71 आवेदन

भांग की दुकान के लिए : 19 आवेदन

बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों से महकमे के अधिकारी भी उत्साहित नजर आए। मात्र आवेदन शुल्क के जरिए ही 37 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

401 दुकानों का हुआ आवंटन

गुरुवार को डीएम, एसपी और आबकारी अधिकारियों की मौजूदगी में ई-लॉटरी के जरिए 401 दुकानों का आवंटन किया गया, जिनमें

239 देशी शराब की दुकानें

146 कम्पोजिट दुकानें

8 मॉडल शॉप

8 भांग की दुकानें

आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सहायक आबकारी आयुक्त, जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर और समिति के अन्य सदस्य भी इस प्रक्रिया में मौजूद रहे। गैर जिलों के आवेदकों को प्रतिनिधि भेजने की छूट भी दी गई थी।

इस सफल आयोजन के साथ ही शराब की दुकानों के नए लाइसेंसधारियों को कारोबार शुरू करने की हरी झंडी मिल गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.