Barabanki Crime: अपहृत किशोरी का नहर में शव मिलने से, मचा हड़कंप

दरियाबाद/ बाराबंकी: 6 दिन पहले अपह्त किशोरी का शव बुधवार की सुबह शारदा नहर में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दो लोगो को नामजद किया है। वही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मामला दरियाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां के खैरन तकिया निवासी बाबुई देवी ने गुरूवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को मसौली थाना क्षेत्र के बनियतारा गांव निवासी रामेश्वर और सत्यम बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रामेश्वर के फोन आने के बाद उसकी बेटी लापता है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद किशोरी की तलाश कर रही थी। बुधवार को किशोरी का शव थाना क्षेत्र में ही शारदा नहर में उतरता ग्रामीणों ने देखा। उसके बाद हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त खैरन तकिया निवासी अमर सिंह की बेटी रोशनी के रूप में होने की खबर से घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़े - स्मार्ट मीटर के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राज्यपाल को ज्ञापन

सूचना पर  पहुंची दरियाबाद पुलिस  ने शव को शारदा नहर से बाहर  निकालवा कर  पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने किशोरी की हत्या का आरोप रामेश्वर ओर उसके भतीजे सत्यम पर लगाया है। एस ओ शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया लापता किशोरी का शव शारदा नहर में मिला है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर करवाई की जायेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

नैनीताल में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए स्मार्ट सिस्टम लागू, 17 स्थानों पर लगेंगे ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस नैनीताल में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए स्मार्ट सिस्टम लागू, 17 स्थानों पर लगेंगे ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस
नैनीताल। पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नैनीताल जिले में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से निपटने के...
देवबंद में जनसभा करेंगे सीएम योगी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
हमीरपुर हादसा : यमुना नदी में पलटी नाव, छह लोग लापता; सीएम योगी ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश
मथुरा में पुलिस मुठभेड़ : कारोबारी के घर डकैती डालने वाले दो बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
बलिया में भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, एएनएम थी नीतू
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.