Banda News: बांदा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 27 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले

बांदा : कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बांदा पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में तैनात 27 पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं पुलिस चौकियों में स्थानांतरण किया गया है।

मंगलवार को जारी पुलिस विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार मरका थाने के अतिरिक्त निरीक्षक, चिल्ला थानाध्यक्ष, कालिंजर थाना क्षेत्र के एक उपनिरीक्षक तथा कोतवाली देहात क्षेत्र के जौरही कस्बा प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।

इसके साथ ही साइबर क्राइम, पैलानी और नरैनी थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। वहीं मरका और चिल्ला थानों को नए थानाध्यक्ष मिले हैं। नरैनी थाने में एक अतिरिक्त निरीक्षक की भी तैनाती की गई है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत भूरागढ़, सढ़ा, जिला कारागार परिसर, काशीराम कॉलोनी, करतल, जौरही, पखरौली और बबेरू कस्बा स्थित महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों पर भी नए चौकी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

इसके अलावा गिरवां थाने में एक वरिष्ठ उपनिरीक्षक को तैनात किया गया है, जबकि नरैनी और मटौंध क्षेत्रों में नए कस्बा प्रभारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञप्ति के अनुसार पैलानी थाने में तैनात एक महिला उपनिरीक्षक के पूर्व में किए गए स्थानांतरण आदेश को भी निरस्त कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह प्रशासनिक बदलाव पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण और जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.