बलरामपुर में हैवानियत: 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर मुंह में भरी बालू, गले में ठोंकी कील

Balrampur News। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मजदूर ने सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। घर के पास खेल रही बच्ची को आरोपी ने निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बंद कर दिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर उसके मुंह में जबरन बालू भर दी और गले में कील ठोंक दी, जिससे वह बेहोश हो गई।

परिजन जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी मजदूरी करता रहा। करीब चार घंटे बाद बच्ची को होश आया और वह लहूलुहान हालत में किसी तरह घर पहुंची। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ स्थित केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बच्ची के गले से ऑपरेशन के जरिए कील निकाली गई, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

तहरीर के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मजदूर शिवकुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास और दुष्कर्म की कोशिश सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.