बलिया : गंगा में डूबा मुंडन संस्कार में शामिल युवक, मौत से मचा कोहराम

मझौवां, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र अन्तर्गत गंगापुर रामगढ़ स्थित गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना से गंगा तट पर कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत रेखहां (छपरा सारिब) निवासी शंकर यादव के नाती का मुंडन संस्कार शुक्रवार को हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर रामगढ़ गंगा घाट पर हो रहा था। इसमें शामिल होने के लिए रेखहां (छपरा सारिब) निवासी नंदलाल गोड़ (19) पुत्र छोटेलाल गोड़ आया था। नंदलाल गंगा में स्नान कर रहा था, तभी असंतुलित होकर गहरे पानी में चला गया।

यह भी पढ़े - कानपुर में घरेलू विवाद में सेवानिवृत्त केस्को कर्मी ने पत्नी की हत्या की

युवक को डूबता देख गंगा तट पर मौजूद नाविक तथा कुछ अन्य युवक नदी में कूद पड़े, तब तक नंदलाल डूब चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गयी। करीब 8.30 बजे नदी में डूबे युवक का शव नाविकों व गोताखोरों ने करीब साढ़े चार घंटे बाद नदी के पेटे से बरामद कर लिया। उधर, युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया। रोते-रोते सभी का बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.