बलिया में रेलवे ट्रैक पर कटा युवक, नहीं हो सकी शिनाख्त 

Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार रेलवे पुल के समीप गुरुवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। रेलवे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हालांकि, पुलिस शव की पहचान की कोशिश में जुटी है।

तुर्तीपार रेलवे पुल पर गुरुवार की सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे युवक का सिर जहां धड़ से अलग हो गया। वहीं उसके दोनों हाथ भी कट गए और उसकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई। ट्रेन बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पहुंची तो लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची उभांव पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की।  उभांव इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव का कहना है कि युवक का सिर व दोनों हाथ ट्रेन की चपेट में आने से कट गए थे। युवक कत्थई रंग का पैंट पहना था। उसका शर्ट पूरी तरह फट गया था।

यह भी पढ़े - Ballia News : रेवती स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सुबह प्लेटफॉर्म के पास मिला शव

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.