- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी पर शुक्रवार शाम मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से हुए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि बचाव के दौरान काशीनाथ ने ओमप्रकाश को धक्का दिया, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद उसने ओमप्रकाश के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली और उसी से उस पर कई वार कर दिए। हमले में ओमप्रकाश के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय पाल ने बताया कि घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर व जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
