Ballia News : रेवती स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सुबह प्लेटफॉर्म के पास मिला शव

बलिया। छपरा-बलिया रेलखंड के रेवती रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात ट्रेन से गिरकर एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब स्टेशन पर टिकट बिक्री का कार्य कर रहे कर्मचारी की नजर युवक के शव पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान रेवती नगर पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी बिट्टू शाह (18) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े - बलिया: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और गलत कृत्य का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

परिजनों के अनुसार, बिट्टू शनिवार रात करीब 11:30 बजे दिल्ली के आनंद विहार से भृगु एक्सप्रेस से रवाना हुआ था और रविवार दोपहर बलिया पहुंचा। इसके बाद वह रेवती जाने के लिए दूसरी ट्रेन से रवाना हुआ। आशंका है कि रेवती स्टेशन के पास पहुंचने के दौरान वह ट्रेन से गिर गया।

बताया जा रहा है कि हादसा देर रात तेज बारिश के दौरान हुआ, जिससे काफी देर तक किसी की नजर युवक पर नहीं पड़ी। सोमवार सुबह स्टेशन पर टिकट बिक्री का कार्य कर रहे पवन गुप्ता ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक किस ट्रेन से रेवती पहुंच रहा था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। मां मराची देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.