बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

बाराबंकी। जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के लालपुर बाजार में सड़क हादसे में घायल कक्षा एक की छात्रा की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को छात्रा का शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने हेतमापुर–सूरतगंज मार्ग पर लालपुर चौराहे के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार, लालपुर बाजार निवासी राम सेवक की नौ वर्षीय पुत्री पूजा शुक्रवार सुबह प्राथमिक विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि बाइक नाबालिग प्रियांशु, पुत्र जगदीश चला रहा था।

हादसे में गंभीर रूप से घायल पूजा को पहले सीएचसी सूरतगंज ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।

छात्रा की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए घंटों तक सड़क जाम रखा। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बहराइच से...
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 317 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
'गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स-3' के लिए निःशुल्क नामांकन शुरू, समाज बदलने वाले गुमनाम नायकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.