बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी

बलिया। सरयू नदी का कटान बैरिया और बांसडीह क्षेत्र में लगातार भयावह होता जा रहा है। बैरिया तहसील के गोपालनगर टाड़ी और बांसडीह क्षेत्र के कई गांवों में नदी की तेज धार से मकान और खेत नदी में समा रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और कटान रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी जारी है।

बैरिया के गोपालनगर टाड़ी में तीन मकान नदी में समाए

शुक्रवार शाम गोपालनगर टाड़ी के उत्तर टोला में सरयू नदी की तेज धार में रमेश यादव, शैलेश यादव और मनु यादव के रिहायशी मकान नदी में समा गए। वहीं रामनाथ यादव, देवनाथ यादव, संतोष यादव और छोटू यादव के मकानों पर भी कटान का खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़े - प्रेमी को बुलाने की जिद में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ी विवाहिता, पुलिस ने संभाला मोर्चा

ग्रामीण अपने घरों को स्वयं तोड़कर ट्रैक्टरों के जरिए सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं। कटान पीड़ितों का कहना है कि पिछले चार वर्षों में करीब 375 मकान नदी में समा चुके हैं। उनका आरोप है कि बाढ़ विभाग द्वारा प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी डालने जैसे अस्थायी उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन कटान नहीं रुक रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल टावर समेत करीब 250 मकानों पर भी खतरा बना हुआ है।

कटान रोकने की मांग पर दूसरे दिन भी धरना

गोपालनगर-वशिष्ठ नगर सीमा पर कटान रोकने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी सैकड़ों ग्रामीण पीपल के पेड़ के नीचे धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कटानरोधी कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आमरण अनशन करेंगे।

बांसडीह में भी बढ़ा खतरा, 27 जुलाई को तहसील घेराव की चेतावनी

उधर, बांसडीह क्षेत्र में भी सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ कटान तेज हो गया है। महाराजपुर, सुल्तानपुर, खादीपुर, भोजपुरवा, चांदपुर और ताहिरपुर गांवों के सामने किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समा रही है।

महाराजपुर में करीब ₹9 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे अधिकांश कटानरोधी ठोकर (कटर) पानी में डूब गए या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बोल्डर पिचिंग और अन्य सुरक्षात्मक कार्य भी प्रभावित हुए हैं।

छात्र संघर्ष समिति के संयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र बहादुर सिंह 'झून्नू' ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घोषणा की है कि यदि सोमवार तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो 27 जुलाई को हजारों ग्रामीणों के साथ बांसडीह तहसील का घेराव किया जाएगा।

उन्होंने बाढ़ विभाग के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कटान प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल प्रभावी बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी
बलिया। सरयू नदी का कटान बैरिया और बांसडीह क्षेत्र में लगातार भयावह होता जा रहा है। बैरिया तहसील के गोपालनगर...
NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा, छात्रों का आंदोलन जारी; लिखित आश्वासन तक धरना खत्म नहीं करने का ऐलान
UP News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरोह का बदमाश घायल, अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.