संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बहराइच से जालंधर जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह दुर्घटना लहरावन इंटरचेंज से बदायूं की ओर करीब दो किलोमीटर आगे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक वाहन को गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में चला रहा था। वहीं, कुछ लोगों ने आशंका जताई कि चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर यातायात सामान्य कराया। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बहराइच से...
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 317 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
'गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स-3' के लिए निःशुल्क नामांकन शुरू, समाज बदलने वाले गुमनाम नायकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.