बलिया में हर्षोल्लास मनाया गया विश्व रेडियोग्रॉफी दिवस

Ballia News : वैसे तो एक न एक खास दिवस आता रहता है, उसे मनाया भी जाता है। लेकिन बुधवार (8 नवंबर) को विश्व रेडियोग्रॉफी दिवस का उल्लास कुछ खास रहा। बलिया जिला अस्पताल में बुधवार का दिन एक्सरे विभाग के लिए विशेष दिन रहा, जहां उत्तर प्रदेश एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिशन (U P X-RAY TECHNICIAN ASSOCIATION) ने रेडियोग्राफी दिवस मनाया।

एसपी श्रीवास्तव (रेडियोलॉजिस्ट) ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला अस्पताल स्थित एक्सरे विभाग में आज का दिन हम लोगों के लिए बहुत खुशी का दिन है। वहीं एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिशन के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार चौबे ने बताया कि हमारे संगठन ने यह तय किया है कि अगले साल से इसका रुप और भव्य दिया जायेगा। इस दौरान एक्सरे टेक्नीशियन के जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश पटेल, वरिष्ठ एक्सरे टेक्नीशियन अजय रावत, संजय सोनी, जय प्रकाश राय, संतोष कुमार, प्रिया, दिन बंधु प्रसाद, सुनील पटेल सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े - बुलंदशहर : देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.