बलिया में सोशल मीडिया पर मनबढ़ई का वीडियो वायरल, तीन युवक गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के आदेश के अनुपालन में अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी को चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रसड़ा कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम के निरीक्षक (अपराध) अवधेश कुमार अवस्थी मय हमराह हेड कां. रविन्द्र यादव व का. नागेन्द्र कुमार ने धारा 295ए भादवि व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अभिराज सिंह पुत्र शिवजी सिंह, आदर्श सिंह पुत्र नन्दलाल सिंह व अनुराग सिंह पुत्र राजेश सिंह (निवासीगण : कन्सो, थाना हलधरपुर, मऊ) को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस को यह सफलता बाबा रामदल सूरज देव फार्मेसी कालेज से करीब 100 मीटर नगरा रोड पर मिली। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों पर सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का झण्डा को तोड़कर नीचे फेंक कर पैर से कुचलने तथा उसके स्थान पर तिरंगा झण्डा लगाने के साथ ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक का खुलासा, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना भारतीय लखनऊ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक का खुलासा, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना भारतीय
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक का...
UP Cabinet Expansion: यूपी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, नए मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारियां
बहराइच में भीषण सड़क हादसा: कंबाइन मशीन से टकराई कार, चार की मौत, दो गंभीर
बहराइच में मासूम बच्ची की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग
बिहार में 150 करोड़ की नेत्र चिकित्सा पहल शुरू, गौतम अदाणी ने देशभर के लिए 500 करोड़ का किया संकल्प
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.