- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : ड्यूटी पर तैनात सिपाही का बल्ब चुराते वीडियो वायरल !
बलिया : ड्यूटी पर तैनात सिपाही का बल्ब चुराते वीडियो वायरल !
Ballia News : जब चौकीदार ही चोर हो जाए तो जनता बेचारी कर ही क्या सकती है? सिकंदरपुर कस्बा में ऐसा ही एक नजारा सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसका विभिन्न सोशल साइट्स पर Video वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल Video की पुष्टि बलिया तक डॉट कॉम नहीं करता। वैसे पुलिस कर्मी की चोरी की करतूत देख, जहां स्थानीय लोग सकते में हैं। वही दबी जुबां इलाके में हो रही चोरियों को लेकर भी पुलिस को ही जिम्मेदार मानने लगे हैं।
फिर, पूर्ववत मोबाइल से बात करने में मशगूल हो जाता है।उसे लगा कि उसकी ये हरकत किसी के सामने नहीं आएगी, लेकिन वह गलत था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे देख कर लाेगबाग दांतो तले अंगुली दबा रहे हैं। वैसे भी सिकंदपुर पुलिस की कार्यशैली को लेकर अक्सर सवालिया निशान लगाता रहता है।
बीते 20 अप्रैल की देर शाम हुई इस घटना ने एक बार फिर पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। लोगबाग चुटकी ले रहे हैं। अब तो पुलिस ने बल्ब चुराना शुरू कर दिया है। ऐसे में उनसे किस प्रकार की सुरक्षा की उम्मीद की जा सकती है। जिसके भरोसे आमजन की सुरक्षा हो वही सेंधमारी करने लगे तो फिर भरोसा किस पर किया जाय।
