UP News: बलिया में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

बलिया। जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सहपुरवा गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में 11 हजार वोल्ट की टूटी बिजली लाइन पड़ी थी, जिसकी चपेट में पहले बेटा आया और उसे बचाने पहुंचे पिता भी करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, जनार्दन यादव (58) अपने इकलौते पुत्र राजेश यादव (24) के साथ सुबह खेत गए थे। इसी दौरान खेत में पड़ा 11 केवी विद्युत तार राजेश के संपर्क में आ गया। बेटे को तड़पता देख जनार्दन उसे बचाने दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़े - बलिया: दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाकर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उन्होंने बिजली विभाग की कथित लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सूचना पर तहसीलदार बांसडीह नितिन सिंह और बांसडीह रोड थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: बलिया में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप UP News: बलिया में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
बलिया। जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सहपुरवा गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की करंट लगने...
Axis Bank Q1 Results: एक्सिस बैंक का शुद्ध मुनाफा 23% बढ़कर ₹7,114 करोड़, डिजिटल और लोन कारोबार में मजबूत बढ़त
UP News: बलिया में मामूली विवाद के बाद महिला और सास पर हमला, पांच लोगों पर केस दर्ज
UP News: बलिया में युवक पर चाकू से हमला, वाराणसी रेफर; जमीन विवाद के एंगल से जांच
UP News: बलिया के प्राथमिक विद्यालय में चोरी, गैस सिलेंडर समेत मिड-डे मील का सामान ले उड़े चोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.