प्रेमी को बुलाने की जिद में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ी विवाहिता, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में रविवार को एक विवाहिता के करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। महिला नीचे उतरने से इनकार करते हुए अपने कथित प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी रही। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

जानकारी के अनुसार, छितौनी (फरसाटार) गांव में रविवार सुबह महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि वह मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और अपने कथित प्रेमी को बुलाने की मांग कर रही है।

यह भी पढ़े - बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार

सूचना मिलने पर बांसडीह रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। पुलिसकर्मी लगातार महिला को समझाने-बुझाने में जुटे रहे। बाद में बांसडीह तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्राथमिकता महिला को सुरक्षित नीचे उतारना है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और कथित प्रेम संबंधों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.