पारिवारिक विवाद में भाभी ने ननद पर किया चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज

बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सुहवल गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला ने अपनी ननद पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवती घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सुहवल गांव निवासी बबीता, पुत्री सुगन गोड़, ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार सुबह उसकी भाभी खुशबू देवी ने बिना किसी कारण उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपित ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी बायीं हथेली कट गई।

यह भी पढ़े - बलिया: बारिश के पानी के निकास को लेकर विवाद, एक ही परिवार के तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला

पीड़िता का आरोप है कि उसकी भाभी आए दिन उसके साथ मारपीट करती है। इस बार उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.