पिछड़ा वर्ग के अधिकारों और संगठन विस्तार पर अपना दल (एस) का जोर

भोपाल। राजधानी भोपाल में रविवार को अपना दल (एस) की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित हुई। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल मुख्य अतिथि तथा राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पिछड़े वर्गों के सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण पर मंथन किया गया।

राष्ट्रीय महासचिव आर.बी. सिंह पटेल ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में पिछड़े वर्गों की अहम भूमिका रही है, लेकिन उन्हें आज भी अपने अधिकारों और भागीदारी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े - कॉयू ने अहमदाबाद में खोला फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभव

राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और सम्मान मिलने पर निर्भर करती है। उन्होंने संगठन का आगामी रोडमैप साझा करते हुए तय समय-सीमा में लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामूहिक सहयोग और समर्पण से अपना दल (एस) को मध्य प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व को मजबूत करने का भी आह्वान किया।

बैठक में सदस्यता अभियान को तेज करने के साथ जल्द ही जिला और प्रदेश कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.