हत्या का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसड़ में चल रहा है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 19 जुलाई की रात करीब 11 बजे गड़वार थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रतसड़-नूरपुर मार्ग स्थित एक पुलिया के पास हत्या के वांछित आरोपी सौरभ उपाध्याय (27), निवासी असनवार पंडितपुरा, थाना गड़वार, की घेराबंदी की गई।

यह भी पढ़े - बलिया: बारिश के पानी के निकास को लेकर विवाद, एक ही परिवार के तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला

पुलिस के अनुसार, घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल सीएचसी रतसड़ भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने पिता देवेंद्र उपाध्याय के कहने पर पुराने मुकदमे के गवाह विनोद उपाध्याय की हत्या की साजिश रची थी। इस वारदात में उसके साथ गोविंद चौहान, अरुण राजभर, सोनू चौहान और सूरज चौहान भी शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.