तालाब में मछली पकड़ने के दौरान युवक डूबा, मौत

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में रविवार सुबह तालाब में मछली पकड़ने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, जनऊपुर गांव निवासी दीपक राजभर (25) पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल राजभर रविवार सुबह गांव के पश्चिम स्थित हनुमान मंदिर के पास तालाब में कुछ लोगों के साथ जाल डालकर मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

यह भी पढ़े - बलिया: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और गलत कृत्य का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आसपास मौजूद लोग उसे बचाने का प्रयास करते, इससे पहले ही वह पानी में ओझल हो गया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दीपक की मौत से उसकी मां बुचिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अविवाहित था और दो भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.