बलिया: दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बलिया: भीमपुरा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को उपनिरीक्षक धर्मवीर यादव कांस्टेबल सौरभ तिवारी के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या से जुड़े मामले में वांछित विजेंद्र कुमार और विनोद कुमार, दोनों पुत्र नंदू निवासी अवराईकला पाही, थाना भीमपुरा को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े - बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.