Ballia News : भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह महिलाओं समेत आठ पर मुकदमा

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के बरियारपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर छह महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता रीना यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर रंजू देवी, मुन्नी देवी, शिवनाथ यादव, संतोष यादव तथा उनके परिवार के अन्य सदस्य उनके घर पहुंच गए।

यह भी पढ़े - बलिया: सड़क हादसे में घायल युवा मोटर मैकेनिक की वाराणसी में मौत, परिवार में मचा कोहराम

आरोप है कि सभी ने मिलकर रीना यादव, उनके पति राकेश यादव, लालसा, श्रीचन्द्र और भागमती के साथ मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर छह महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.