UP News: बलिया के प्राथमिक विद्यालय में चोरी, गैस सिलेंडर समेत मिड-डे मील का सामान ले उड़े चोर

बलिया। जिले के बांसडीह क्षेत्र स्थित शिक्षा क्षेत्र दूबहड़ के प्राथमिक विद्यालय छाता नंबर-1 में सोमवार रात चोरों ने रसोईघर को निशाना बनाते हुए गैस सिलेंडर, बर्तन और मिड-डे मील का राशन चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रभारी प्रधानाध्यापक अवनीश प्रताप सिंह जब विद्यालय पहुंचे तो रसोईघर के दोनों ताले गायब मिले। अंदर रखे दो भरे हुए रसोई गैस सिलेंडर, चार बड़े बर्तन, चूल्हा और बच्चों के मध्याह्न भोजन का राशन चोरी हो चुका था।

यह भी पढ़े - Ballia News : रेवती स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सुबह प्लेटफॉर्म के पास मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापक ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.