UP News: बलिया में युवक पर चाकू से हमला, वाराणसी रेफर; जमीन विवाद के एंगल से जांच

बलिया। जिले में कचहरी से घर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती निवासी रितेश तिवारी (45) बुधवार सुबह कचहरी से अपने गांव लौट रहे थे। सुबह करीब 9 बजे पीछे से आए एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी पीठ में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़े - बलिया: सेना भर्ती की तैयारी कर लौट रहे तीन युवक आकाशीय बिजली की चपेट में झुलसे, एक वाराणसी रेफर

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल रितेश तिवारी को तत्काल जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीन विवाद सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.