- Hindi News
- मनोरंजन
- 5 अगस्त से शुरू होगा स्टार प्लस का नया शो 'ये फितूर तेरा', सौम्या के किरदार पर बोलीं देबचंद्रिमा सिं...
5 अगस्त से शुरू होगा स्टार प्लस का नया शो 'ये फितूर तेरा', सौम्या के किरदार पर बोलीं देबचंद्रिमा सिंघा रॉय
मुंबई, जुलाई 2026। स्टार प्लस ने अपने नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। देबचंद्रिमा सिंघा रॉय और ईशान धवन अभिनीत यह शो 5 अगस्त से हर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा। यह कहानी इलाहाबाद की रहने वाली सौम्या की है, जो लोगों की राय के डर में अपनी भावनाओं को दबाकर जीती है। को-एड कॉलेज में कदम रखने के बाद उसकी जिंदगी नए रिश्तों और नई चुनौतियों से गुजरती है, जहां उसकी मुलाकात जीत से होती है। हालांकि उसकी सबसे बड़ी लड़ाई अपने ही डर से होती है।
उन्होंने कहा, "शुरू से ही मुझे सौम्या के लिए एक अलग-सी फीलिंग होने लगी थी। वह सबसे जुड़ना चाहती है, लेकिन उसके अपने डर उसे हर बार रोक लेते हैं। अक्सर लोग किसी शांत इंसान को देखकर उसके बारे में राय बना लेते हैं, जबकि उसके मन में क्या चल रहा होता है, यह कोई नहीं जानता। सौम्या की हर झिझक और हर खामोशी के पीछे एक वजह है और यही बात उसे मेरे लिए बेहद सच्चा बनाती है। मुझे लगता है कि बहुत-सी लड़कियाँ खुद को इस किरदार में कहीं न कहीं जरूर देखेंगी। मैं बेहद खुश हूँ कि शो की लॉन्च डेट सामने आ गई है। उम्मीद है दर्शक 5 अगस्त से इस नए सफर का हिस्सा बनेंगे और हमें अपना प्यार देंगे।"
'ये फितूर तेरा' का प्रसारण 5 अगस्त से हर रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर होगा। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर भी देख सकेंगे।
