UP News: बलिया में शादी से इनकार पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू

बलिया। जिले में अपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल और बिजली के टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला भीमपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवती शादी से इनकार और पारिवारिक तनाव के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे 25 वर्षीय युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा।

यह भी पढ़े - बलिया: दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

पूछताछ में युवती ने बताया कि वह जिस युवक से शादी करना चाहती थी, उसने विवाह से इनकार कर दिया। वहीं, उसके परिजनों ने उसकी शादी किसी अन्य स्थान पर तय कर दी थी। इसी मानसिक तनाव में उसने यह कदम उठाया।

रेस्क्यू के बाद पुलिस ने युवती को समझाया और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी, लेकिन पुलिस ने स्थिति को शांतिपूर्वक नियंत्रित रखा।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में बलिया में अपनी मांग या शिकायत मनवाने के लिए मोबाइल और हाईटेंशन टावर पर चढ़ने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। पुलिस लोगों से ऐसे खतरनाक कदम न उठाने और किसी भी समस्या की स्थिति में कानूनी व प्रशासनिक सहायता लेने की अपील कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का आरोप: सिया, सोनम के बाद अब समिता का मामला चर्चा में प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का आरोप: सिया, सोनम के बाद अब समिता का मामला चर्चा में
कटिहार। प्रेम प्रसंग में हत्या के चर्चित मामलों के बीच बिहार से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेलवे...
ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाएगा कुशल्स का नया '9 टू शाइन' वर्कवियर ज्वेलरी कलेक्शन
'यादें' में पीले स्कूटर पर होगी डॉ. प्रीति की धमाकेदार एंट्री, बोलीं छवि पांडे- "इससे बेहतर एंट्री की उम्मीद नहीं थी"
लगातार पीठ दर्द को न करें नजरअंदाज, समय पर जांच से टल सकती है बड़ी बीमारी
Axis Bank Q1 FY2027: एक्सिस बैंक का मुनाफा 23% बढ़कर ₹7,114 करोड़, डिपॉजिट और लोन ग्रोथ में भी मजबूत प्रदर्शन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.