- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : स्टेशन हेडक्वार्टर वाराणसी कैण्ट में दो दिवसीय पूर्व सैनिक रैली, इन समस्याओं का होगा त्वरित
बलिया : स्टेशन हेडक्वार्टर वाराणसी कैण्ट में दो दिवसीय पूर्व सैनिक रैली, इन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
On
बलिया : पूर्व सैनिकों, विधवाओं, वीर नारियों एवं पदक विजेताओं तथा उनके आश्रितों के लिए 2 एवं 3 मार्च को स्टेशन हेडक्वार्टर वाराणसी कैण्ट द्वारा पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के पुनर्वास, रोजगार के अवसर, पेंशन, स्पर्श, ईसीएचएच इत्यादि में आने वाली समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जायेगा।
रैली में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जायेगा। इसकी जानकारी देते जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने पूर्व सैनिकों, विधवाओं, वीर नारियों एवं पदक विजेताओं तथा उनके आश्रितों से अधिक से अधिक संख्या में नं. 1 फुटबाल ग्राउन्ड, 39 गोरखा ट्रेनिंग सेन्टर, वाराणसी में समय 8.00 बजे से प्रतिभाग करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान हो सकें।
खबरें और भी हैं
बलिया में गोवंश तस्करी से अर्जित संपत्ति जब्त, दो पिकअप वाहन सीज
By Parakh Khabar
Latest News
17 Apr 2026 16:14:56
झुंझुनू। राजस्थान के झुंझुनू जिले में बैंक ऋण के दबाव में एक डेयरी संचालक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
