- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- 1857 क्रांति के महानायक मंगल पांडेय को बलिया में श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर किया नमन
1857 क्रांति के महानायक मंगल पांडेय को बलिया में श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर किया नमन
बलिया। अमर शहीद और 1857 की क्रांति के महानायक मंगल पांडेय के शहादत दिवस पर बुधवार को शहर के कदम चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने झंडारोहण कर राष्ट्रगान गाया, जबकि पुलिस प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अमर शहीद को नमन किया।
इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने मंगल पांडेय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि बैरकपुर छावनी में सिपाही रहते हुए मंगल पांडेय ने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ पहली बार विद्रोह की नींव रखी, जिसने आगे चलकर पूरे देश में स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।
शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी, मंत्री राजकुमार पांडेय, सियाराम यादव, संतोष तिवारी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में अनिल राय, रामनाथ पटेल, श्रीभगवान यादव, रामजी गुप्ता, जगमोहन, पदूमदेव विन्द, हरि बल्लभ तिवारी, विजय शंकर पांडेय, हरिन्द्र पाण्डेय, अंगद सिंह, डॉ. डी. राय, जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय, रुपेश चौबे, संतोष चौबे, रजनीश यादव, दुर्गा दत्त त्रिपाठी, राजनाथ पाण्डेय, शेख अमर उल्लाह, राजन कन्नौजिया, पप्पू पाण्डेय, श्रीकांत उपाध्याय, रमाशंकर तिवारी, रजनीकांत चतुर्वेदी, सीताराम चौबे, श्याम बिहारी पाण्डेय, अनिल पाठक, रविन्द्र यादव, रवि राय, परमात्मा नन्द पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, ददन यादव, कुंज बिहारी, अर्जुन राम, रवि श्रीवास्तव और ओमप्रकाश वर्मा समेत बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन, साहित्यकार, पत्रकार, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।
