- Hindi News
- मनोरंजन
- गर्मियों में ठंडक और खुशमिज़ाजी का राज़, सोनी सब कलाकारों ने साझा किए अपने समर सीक्रेट्स
गर्मियों में ठंडक और खुशमिज़ाजी का राज़, सोनी सब कलाकारों ने साझा किए अपने समर सीक्रेट्स
मुंबई। बढ़ती गर्मी के बीच Sony SAB के कलाकारों ने इस मौसम को आसान, आरामदायक और मज़ेदार बनाने के अपने खास तरीके साझा किए हैं। कलाकारों के लिए गर्मियां खुद का ख्याल रखने, हल्का रहने और छोटी-छोटी खुशियों का आनंद लेने का मौसम है।
इसी शो में डॉक्टर वाणी का किरदार निभा रहीं सृष्टि सिंह ने कहा कि वह ढीले और आरामदायक कपड़ों को प्राथमिकता देती हैं। उनके बैग में हमेशा एसपीएफ वाला लिप बाम और हाइड्रेटिंग फेस मिस्ट रहता है। दिनभर पानी और ताजे जूस पीना उनकी समर रूटीन का अहम हिस्सा है।
पुष्पा इम्पॉसिबल में शनाया मेहता की भूमिका निभा रहीं मुस्कान बामने ने कहा कि गर्मियां आते ही उन्हें आमरस, ठंडी नींबू पानी और परिवार के साथ बिताई गई दोपहरें याद आती हैं। वह शूटिंग के दौरान हमेशा पानी की बोतल साथ रखती हैं और दिन के अंत में ठंडी छाछ पीना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं।
इत्ती सी खुशी की अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान ने बताया कि उनके लिए ढीले कॉटन कपड़े और रोज वॉटर स्प्रे बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि लंबे शूटिंग ऑवर्स के बीच आइसक्रीम उनके लिए गर्मियों की सबसे प्यारी छोटी खुशी है।
इसी शो में विराट का किरदार निभा रहे रजत वर्मा ने कहा कि गर्मियों में वह सनग्लासेस और कैप का इस्तेमाल जरूर करते हैं। नारियल पानी और तरबूज उनके पसंदीदा समर फूड्स में शामिल हैं, जो उन्हें पूरे दिन फ्रेश और ऊर्जावान रखते हैं।
दर्शक यादें, इत्ती सी खुशी और पुष्पा इम्पॉसिबल को हर सोमवार से शनिवार सिर्फ Sony SAB पर देख सकते हैं।
