कम्फर्ट के साथ अब ट्रेंडी स्टाइल भी, पैरागॉन ने महिलाओं के फुटवियर पर ₹30 कैशबैक ऑफर लॉन्च किया

मुंबई। Paragon Footwear ने अपने महिला फुटवियर कलेक्शन पर विशेष ₹30 इंस्टेंट कैशबैक ऑफर पेश किया है। कंपनी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिला उपभोक्ताओं के बीच खरीदारी को बढ़ावा देना और अपने आधुनिक व फैशन-फॉरवर्ड स्टाइल्स को अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचाना है।

ऑफर के तहत ग्राहकों को एक आसान क्यूआर कोड आधारित प्रक्रिया के जरिए सुनिश्चित कैशबैक मिलेगा। प्रत्येक प्रोडक्ट टैग पर स्क्रैच-इनेबल्ड क्यूआर कोड दिया गया है, जिसे स्कैन कर ग्राहक कैशबैक पेज तक पहुंच सकते हैं। वहां वाउचर कोड और जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद तुरंत कैशबैक का लाभ लिया जा सकेगा।

यह भी पढ़े - फोर्स मोटर्स की बिक्री में 20% उछाल : भरोसेमंद और किफायती सफर पर ग्राहकों का बढ़ा विश्वास

कंपनी का महिलाओं के लिए नया कलेक्शन बदलते फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें आराम, मजबूती, डिजाइन की विविधता और लेटेस्ट स्टाइल्स पर विशेष फोकस किया गया है, ताकि रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ फैशन की जरूरतें भी पूरी हो सकें।

पैरागॉन फुटवियर के मार्केटिंग और आईटी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सचिन जोसेफ ने कहा कि महिलाओं की फुटवियर कैटेगरी कंपनी के लिए एक अहम फोकस क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि कंपनी ऐसे डिजाइन के साथ अपना पोर्टफोलियो मजबूत कर रही है, जिनमें स्टाइल, आराम और रोजमर्रा की जरूरतें एक साथ पूरी होती हैं।

कंपनी के अनुसार फिलहाल कुल बिक्री में महिला फुटवियर की हिस्सेदारी 15-20 प्रतिशत है, जिसे अगले तीन वर्षों में बढ़ाकर 40 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल के जरिए पैरागॉन अपनी पकड़ महिलाओं के फैशन-फुटवियर बाजार में और मजबूत करना चाहता है।

कंपनी को उम्मीद है कि महिलाओं की श्रेणी में बढ़ता फोकस भविष्य में उसकी ग्रोथ और ब्रांड इमेज को नई मजबूती देगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.