पुण्यतिथि पर चंद्रशेखर ओझा को दी गई श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों में कंबल और छात्रों में पाठ्य सामग्री का वितरण

बलिया : ग्राम पंचायत कपुरी के निवासी स्व. चंद्रशेखर ओझा की 5वीं पुण्यतिथि मंगलवार को भावपूर्वक अंदाज में मनायी गई। स्व. चंद्रशेखर ओझा के परिजनों ने गांव के जरुरतमंदों को कंबल और प्राथमिक विद्यालय कपुरी नं. एक के छात्रों को काफी, पेंसिल और रबर वितरित किया।

बलिया१

यह भी पढ़े - मेरठ में भीषण आग से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, महिला घायल

चंद्रशेखर ओझा की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के क्रम में गांव के जरुरतमंदों को कंबल और प्राथमिक विद्यालय कपुरी नं वन के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित किया जाना पूर्व से निर्धारित था। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, जिला पंचायत वार्ड नं 49 के वरिष्ठ सेवक विद्या सागर ओझा “छोटू”, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के प्रतिनिधि के तौर पर अदालत सिंह और भाजपा नेता डा. सुषमा शेखर के प्रतिनिधि अमित गिरि, ग्राम प्रधान कपुरी अभय वर्मा ने स्व. चंद्रशेखर ओझा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत की। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और चंद्रशेखर ओझा के परिजनों ने गांव के जरुरतमंदों में कंबल वितरित किया।

चंद्रशेखर ओझा के परिजन प्राथमिक विद्यालय कपुरी नं. वन पहुंचे और वहां के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित किया। प्राथमिक विद्यालय कपुरी की प्रभारी प्रधानाध्यापक नीलू सिंह ने आभार जताया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ब्रजेश ओझा गुंजन, सुरेंद्र ओझा, भाजपा नेता अंजनी ओझा, वैभव पांडेय सोमी, अरविंद पांडेय, निर्भय राजभर, मोनू राजभर, मुन्ना राजभर आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.