कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों को मिला सम्मान: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी इलेक्ट्रिक स्कूटी

बलिया: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बलिया के टाउन हॉल बापू भवन में आयोजित जिला संगोष्ठी एवं शहीद सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन भारत के लिए गौरव और बलिदान का प्रतीक है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

शहीदों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कारगिल युद्ध में बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र, मोमेंटो और इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में देश ने 527 वीर जवानों को खोया था, जिनमें बलिया के सपूतों की संख्या भी उल्लेखनीय रही। बलिया की धरती शुरू से ही बलिदान और देशभक्ति की मिसाल रही है।

यह भी पढ़े - Ballia News: सिकंदरपुर की बेटी रागिनी राय ने BPSC में लहराया परचम, बनीं जिला आपूर्ति अधिकारी

“बलिदान हमारी रगों में है” – मंत्री दयाशंकर सिंह

मंत्री ने कहा कि आज देश के सैनिकों का मनोबल सबसे ऊंचा है। हाल ही में आतंकियों की कायराना हरकत के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन 'सिंदूर' के जरिए विश्व में भारत की ताकत का परचम फहराया। यह वीरता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुई है। उन्होंने कहा, "आज अगर एक सैनिक शहीद होता है, तो जवाब में दुश्मन के दस मारे जाते हैं।"

उन्होंने बलिया को मंगल पांडे, जयप्रकाश नारायण और चंद्रशेखर जैसी महान विभूतियों की धरती बताते हुए कहा कि बलिदान यहां के खून में है।

शहीदों के परिजनों को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी

कार्यक्रम के दौरान बलिया के विभिन्न शहीद परिवारों को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की गई। सम्मानित होने वालों में बहादुरपुर के भगवती चौबे, हांसनगर के विजय शंकर पांडेय, दुबहड़ के राजेश यादव व बब्बन यादव, चंद्रपुरा के विजय बहादुर सिंह, परसिया के काशीनाथ सिंह, शिवपुर नई बस्ती के रामलाल राम, अगरसंडा के नंदजी सिंह, सोमाली के कमलाकांत यादव और उद्धव दवनी के शहीद राजाराम यादव के परिजन शामिल रहे।

किशुनीपुर में शहीद स्मृति द्वार का लोकार्पण

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में मंत्री दयाशंकर सिंह ने किशुनीपुर में शहीद अमित तिवारी की स्मृति में बनाए गए भव्य स्मृति द्वार का उद्घाटन किया। अमित तिवारी वर्ष 2010 में असम में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे। मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉ. जनार्दन राय, रिंकू दुबे, पुना सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा

"परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का शहीदों और सेनानियों के प्रति जो सम्मान भाव है, वह पूरे प्रदेश में विरले ही देखने को मिलता है।"

कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने किया। अन्य प्रमुख उपस्थित जनों में संजय गोंड, अमिताभ उपाध्याय, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, संतोष सिंह आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता के चलते लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना...
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
UP News : छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले का खुलासा, पुलिस डॉग ‘मैरी’ ने आरोपी तक पहुंचाई टीम
Ballia News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया संपन्न, चयन के अगले चरण की तैयारी शुरू
Adani Mundra Airport : मुंद्रा एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली नियमित उड़ान सेवा, मुंबई-गोवा समेत 8 शहरों से बढ़ी कनेक्टिविटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.