आज घर में तिलकोत्सव है बलिया में आग ने मचाया कोहराम, आधा दर्जन झोपड़ी व सामान जलकर राख; महिला झुलसी

बलिया, दुबहर : क्षेत्र के नगवां गांव में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में चार गाय जिंदा जल गयी, जबकि एक महिला भी गंभीर रूप से झुलस गयी.

बलिया, दुबहर : क्षेत्र के नगवां गांव में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में चार गाय जिंदा जल गयी, जबकि एक महिला भी गंभीर रूप से झुलस गयी. ज्ञात हो कि नगवां ग्राम पंचायत में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे अवधेश यादव के घर से निकली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया. इसमें अवधेश यादव की दो रिहायशी झोपड़ियों के अलावा मैजिक टेंपो और अनाज समेत घर का कई जरूरी सामान जलकर राख हो गया.

वहीं भोला यादव की दो झोपड़ी और उसमें रखी चौकी, खाट, कपड़े, बर्तन, अनाज आदि जल गए, जबकि भोला यादव और उनके बड़े भाई सिंटू का तिलक आज लगा हुआ है. बब्बन यादव की दो झोपड़ियों के अलावा उनका दैनिक उपयोग का सारा सामान और उनकी साइकिल भी जल गई। रमाशंकर यादव की तीन झोपड़ियों में दो गाय, खाट और दैनिक उपयोग की सभी चीजें जल गईं।

यह भी पढ़े - बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

मनीष यादव की दो झोपड़ियों में दो गाय, भूसा आदि जलकर राख हो गई। रमाशंकर की पत्नी शिव कुमारी देवी अपनी गाय को बचाने के प्रयास में पूरी तरह से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. वह खतरे से बाहर है। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पिंटू जावेद, प्रधान प्रतिनिधि भुनेश्वर पासवान आदि ने लेखपाल को अवगत कराया और इन गरीब परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की.

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.