दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा

हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया निवासी मुड़ाडीह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी 10 सितंबर की रात मुड़ाडीह यात्री प्रतीक्षालय के पास से की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा 376(3), 506 भादवि, 5L/6 पॉक्सो एक्ट और 67(ए) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और वह इस मामले में वांछित चल रहा था।

यह भी पढ़े - बलिया में बाढ़ के पानी में नहाते समय दो किशोर डूबे, मौत; परिवार में मचा कोहराम

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय भेज दिया।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजू राय, कांस्टेबल संदीप कुमार, राजन गुप्ता अग्रहरी और महिला कांस्टेबल रंजू यादव शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.