- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- निरीक्षण में बंद मिले तीन स्कूल, BSA ने सभी शिक्षक-कर्मचारियों से मांगा जबाब
निरीक्षण में बंद मिले तीन स्कूल, BSA ने सभी शिक्षक-कर्मचारियों से मांगा जबाब
On
बलिया : बीएसए मनीष कुमार सिंह ने निरीक्षण में बंद मिले तीन स्कूलों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं समस्त कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन/मानेदय की कटौती की है। वहीं, सभी को निर्देशित किया गया है कि अपनी अनुपस्थिति के सम्बन्ध में साक्ष्यमय स्पष्टीकरण 07 दिवस के अन्दर खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उनके साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयकों द्वारा परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा का प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद नम्बर 2, शिक्षा क्षेत्र सीयर का प्राथमिक विद्यालय रछौली व शिक्षा क्षेत्र सोहांव का प्राथमिक विद्यालय बैरिया बंद पाया गया, जिनका विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अंकित है।
बीएसए ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय में स्कूल का बन्द पाया जाना, वहां कार्यरत प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं समस्त कर्मचारियों की अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों/निर्देशों की अवहेलना तथा सौंपे गये कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में की गयी घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है, जो किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। उनके इस कृत्य से विभागीय छवि धूमिल हो रही है।
खबरें और भी हैं
नमाज को लेकर पति ने मांगा तलाक, शरई अदालत ने दिया सोचने का समय
By Parakh Khabar
तहसील समाधान दिवस में 180 शिकायतें पहुंचीं, 18 का मौके पर निस्तारण
By Parakh Khabar
Ballia News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
By Parakh Khabar
बलिया में आग लगने से 30 से अधिक झोपड़ियां जलीं, चार लोग झुलसे
By Parakh Khabar
वर्ल्ड अर्थ डे पर सोनी सब कलाकारों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
By Parakh Khabar
2026 के बाद भारतीय लोकतंत्र की दिशा : चुनौतियां, बदलाव और संभावनाएं
By Parakh Khabar
एसुस इंडिया ने ड्रॉप ज़ोन नेटवर्क का विस्तार कर 22 नए स्टोर जोड़े
By Parakh Khabar
नौ मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
By Parakh Khabar
Latest News
19 Apr 2026 07:16:35
कानपुर। कानपुर नगर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
