बलिया: गोपाल बिहार कॉलोनी में दिनदहाड़े हेड कांस्टेबल के घर चोरी

Ballia News : बलिया शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सतनी सराय चौकी अंतर्गत गोपाल बिहार कॉलोनी स्थित सुरेश तिवारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना मंगलवार की शाम 5:30 से 6:00 बजे के बीच की है। शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने पुलिसिंग की पोल खोल दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। 

गोपाल बिहार कॉलोनी निवासी सुरेश तिवारी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। उनकी तैनाती चंदौली जनपद में है। यहां पत्नी अपनी पुत्री शिवांगी के साथ रहती है। मंगलवार की शाम 5:30 बजे बाजार सब्जी लेने के लिए गई थी। गेट पर ताला बंद था। अंदर कमरे में पलंग के ड्रावर में अलमारी की चॉबी थी। अचानक 6:10 में शिवांगी की मां की मोबाइल पर किसी ने सूचना दिया कि आपके घर के गेट का ताला खुला है।

यह भी पढ़े - गंगा की धारा में बक्सर से बलिया पहुंची 55 वर्षीय महिला, बाढ़ के बीच झोपड़ी में कई दिन बचाई जान

दौड़ी हुई बाजार से मां बेटी घर पर पहुंची तो कमरे का नजारा देख दंग रह गई। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी को खोलकर उसमें रखे करीब 30 लाख रुपए मूल्य के आभूषण एवं ₹40000 नकद गायब था। पलक झपकते ही भीषण चोरी की घटना से कालोनी में दहशत का माहौल है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.