गंगा के जलस्तर में फिर तेजी, तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी

मझौवां, बलिया: गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी शुरू होने से बाढ़ प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। गांवों की गलियों और नालियों में पहले से जमा बाढ़ का पानी अभी पूरी तरह नहीं निकल पाया है। ऐसे में नदी के जलस्तर में दोबारा वृद्धि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

केंद्रीय जल आयोग के गायघाट गेज के अनुसार, रविवार दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 58.360 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरा बिंदु 57.615 मीटर से करीब 72 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में करीब तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि जारी है।

यह भी पढ़े - बलिया में बाढ़ के पानी में नहाते समय दो किशोर डूबे, मौत; परिवार में मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि प्रयागराज और वाराणसी में गंगा का जलस्तर करीब चार सेंटीमीटर प्रति घंटे, जबकि गाजीपुर और बलिया में करीब तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे आने वाले समय में जलस्तर में और वृद्धि की आशंका जताई जा रही है।

गंगा का पानी बढ़ने के साथ ही नदी किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। पहले से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण अब दोबारा बाढ़ का पानी गांवों में बढ़ने की आशंका से परेशान हैं। ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.