- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : पोखरे में डूबने से युवती की मौत, शादी की तैयारियों के बीच परिवार पर टूटा दुखों का पहाड...
Ballia News : पोखरे में डूबने से युवती की मौत, शादी की तैयारियों के बीच परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी गांव में रविवार सुबह पोखरे में डूबने से 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवती के पोखरे में डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पानी में उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद डिम्पल को पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका के पिता अर्जुन राम ने बताया कि डिम्पल की शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
