बलिया में अज्ञात युवक का मिला शव: जंगली जानवरों ने कर दिया था क्षतिग्रस्त, शव का एक हाथ गायब

Ballia News: बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी खोरौली-सुरहियां गांव के सिवान पर रविवार को अज्ञात करीब तीस वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। सफलता नहीं मिलने पर शव को आवश्यक कार्रवाई के पश्चात मोर्चरी में रखने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सहतवार थाना क्षेत्र के खोरौली के ताल में झाड़ियों में पड़े शव पर खेत के लिए जा रहे किसी व्यक्ति की नजर पड़ी। झाड़ियों में शव मिलने की सूचना जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठी हो गई । इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया।

यह भी पढ़े - UP News: मृतक की फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा

Ballia tak

हत्या करने की आशंका

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लोगों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शव हत्या करने के बाद फेंक दिया गया है। शव की स्थिति वीभत्स थी। शव का चेहरा ऐसे सड़ गया था मानों चेहरे पर तेजाब फेंका गया हो। शव का बायां हाथ कटा हुआ था।

शव को जंगली जानवरों ने किया क्षतिग्रस्त

पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तब पुलिस ने आवश्यक पंचनामा आदि के बाद शव को मोर्चरी में रखने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सहतवार मनोज सिंह ने बताया कि शव को जंगली जानवरों ने क्षतिग्रस्त किया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.