युवक पर हमला माही मनीषा के डांस के दौरान शुरू हुआ था रंजिश बलिया रेफर

Ballia News: रेवती थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी 30 वर्षीय युवक को दो युवकों द्वारा डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

Ballia News: रेवती थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी 30 वर्षीय युवक को दो युवकों द्वारा डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर हुआ।

इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत रेवती वार्ड नंबर 5 में रह रहे संजय मिश्रा पुत्र श्री प्रकाश मिश्रा बैरिया थाना क्षेत्र के चकिया के रहने वाले हैं। यह अपने पूरे परिवार के साथ रेवती नगर पंचायत में वार्ड नंबर 5 में किराए के मकान में रहते हैं। बीते 25 जून को रेवती थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में सेलिब्रिटी माही मनीषा के नृत्य के दौरान रात्रि में ही कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर तू मैं मैं हो गई थी।

यह भी पढ़े - Ballia News: दो गांवों से दो नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घायल युवक के बड़े भाई दीपक मिश्रा ने अपने तहरीर के माध्यम से रेवती थाना प्रभारी निरीक्षक को बताया है कि जब उसका छोटा भाई संजय मिश्रा रेवती बैरिया मार्ग पर स्थित मनस्थली स्कूल के सामने राजू ढाबा में चाय पी रहा था। इसी बीच पहले से घात लगाए दो युवक कमलेश यादव पुत्र बिजली यादव निवासी परमानंद का डेरा ने एक अन्य व्यक्ति के साथ सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। जिस से प्रार्थी का सिर फट गया और वह बुरी तरह से घायल हो गया। तहरीर में पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि दोनों युवकों ने पीड़ित युवक को बुरी तरह मारने पीटने के साथ भद्दी भद्दी गालियां बकते हुए जान से मारने की धमकी भी दिया। इस सम्बन्ध में रेवती प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जांचोपरांत आगे की कारवाई की जायेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 41 अधिकारियों का...
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.