Lucknow Fire Tragedy : "दोषियों को नहीं बख्शेंगे", डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान, हाई लेवल जांच के आदेश

लखनऊ। अलीगंज स्थित कोचिंग एवं कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट कहा कि इस दर्दनाक हादसे के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है।

डिप्टी सीएम ने बताया कि हादसे में घायल एक युवक का ऑपरेशन चल रहा है। इमारत से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं। अन्य सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। सरकार ने सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े - Lucknow News: हैप्पीनेस्ट और फीडिंग इंडिया की पहल से 33 हजार से अधिक बच्चों तक पहुंचा पौष्टिक भोजन

रात में ही होंगे पोस्टमार्टम

ब्रजेश पाठक ने बताया कि मृतकों के परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पोस्टमार्टम प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विशेष मेडिकल टीम का गठन किया गया है, जो सभी आवश्यक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी।

सुरक्षा मानकों की होगी समीक्षा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद और झकझोर देने वाला है। इससे सबक लेते हुए प्रदेशभर के कोचिंग सेंटरों, स्कूलों, संस्थानों और भीड़भाड़ वाले भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की जाएगी। विशेष रूप से ऐसे भवनों की जांच होगी जहां बड़ी संख्या में छात्र और लोग नियमित रूप से आते-जाते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों में वैकल्पिक निकास मार्ग, फायर सेफ्टी उपकरण और आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने लिया हालचाल

डिप्टी सीएम के अनुसार योगी आदित्यनाथ स्वयं अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मिले तथा अधिकारियों को राहत एवं उपचार कार्य में कोई कमी न रखने के निर्देश दिए। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लखनऊ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा

ब्रजेश पाठक ने कहा, "पूरी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

इस बीच प्रशासन ने अग्निकांड के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग, हल्दी में निकला विशाल कैंडल मार्च Ballia News : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग, हल्दी में निकला विशाल कैंडल मार्च
हल्दी (बलिया)। बिहार में हुए भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की...
Lucknow Fire Tragedy : "दोषियों को नहीं बख्शेंगे", डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान, हाई लेवल जांच के आदेश
लखनऊ अग्निकांड : मातम, चीखें और बेबसी के बीच मदद की गुहार, हर आंख हुई नम
'महाप्रभु जगन्नाथ' के ट्रेलर लॉन्च ने बनाया रिकॉर्ड, 10 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुआ भव्य अनावरण
पिता का संकल्प और बच्चों का सुरक्षित भविष्य, एसबीआई लाइफ ने पेश किया स्मार्ट प्लैटिना यंग अचीवर प्लान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.