- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग, हल्दी में निकला विशाल कैंडल मार्च
Ballia News : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग, हल्दी में निकला विशाल कैंडल मार्च
हल्दी (बलिया)। बिहार में हुए भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की शाम हल्दी ढाला क्षेत्र में छात्र नेता आजाद भोला पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने विशाल कैंडल मार्च निकालकर घटना की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच की मांग की।
कैंडल मार्च के दौरान वक्ताओं ने कहा कि न्यायिक जांच ही इस मामले की वास्तविकता सामने ला सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि न्याय की यह लड़ाई लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगी।
हल्दी ढाला से निकले इस मार्च में युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। "निष्पक्ष जांच कराओ" और "पीड़ित परिवार को न्याय दो" जैसे नारों के बीच लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल शांतिपूर्ण बना रहा।
मार्च में शिवम चौबे, छोटू उपाध्याय, आदित्य तिवारी, उजाला, अनुराग दुबे, गोलू दुबे, जय प्रकाश, विनीत यादव, सत्यम चौबे, हरिओम, आदर्श तिवारी, अमन सहित सैकड़ों युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।
उपस्थित लोगों ने कहा कि जब तक मामले की सच्चाई सामने नहीं आती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनकी आवाज लगातार बुलंद होती रहेगी।
